विषम परिस्थिति में एक दूसरे का सहारा बनें हम: प्रमोद गुप्ता

 यमुना विहार वार्ड के संजय मुहल्ला में सैकड़ों लोगों में वितरित किए राशन किट



 दिल्ली मेल संवाददाता

यमुना विहार/नई दिल्ली। यमुना विहार से निगम पाषर्द प्रमोद गुप्ता का भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा हीं संगठन अभियान के तहत लोगों को सहयोग और राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। लॉकडाउन के कारण क्षेत्र के लोगों को खाने-पीने की दिक्कत न हों इसके लिए वे जरूरतमंदों में राशन किट समेत अन्य जरूरी चीजें बांट रहे हैं। आज फिर उन्होंने इस अभियान को गति देते हुए वार्ड के संजय मुहल्ला के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों में राशन कीट वितरित किए। राशन वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, क्षेत्रीय विधायक अजय महावर, उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष मोहन गोयल, महामंत्री डॉ यू के चौधरी, संजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुकेश गोयल, अर्जुन गुप्ता, विशेष महेश्वरी, विरेन्द्र खंडेलवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे। 



राशन वितरण के दौरान लोगों की अधिक भीड़ न हो और कोरोना नियमों का पालन किया जा सके इसके लिए श्री गुप्ता ने पहले से हीं जरूरतमंदों की एक लंबी सूची बनाकर उनमें टोकन वितरित करा दिया था। साथ हीं उन्होंने यह घोषणा भी कर दी थी कि जिन लोगों को टोकन नहीं मिल पाया है वे उनके कार्यालय से राशन किट ले सकते हैं। जिसके कारण यह वितरण सुगमता से किया जा सका। 

कार्यक्रम में आए अतिथियों के स्वागत और उनके संबोधन के बाद राशन किट वितरण का कार्य शुरू हुआ। जिसमें सबसे पहले आस-पास के मंदिरों के पुजारियों को यह किट प्रदान किया गया।  किट में चावल, आटा, दाल, चीनी, तेल, मशाला, नमक, साबुन समेत कई अन्य चीजें रखी गई हैं जो एक परिवार के लिए पर्याप्त हैं। 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा भाव से लोगों के लिए काम करते हैं। और जिनको जैसी जरूरत होती है वैसी मदद करते हैं। जब कोरोना महामारी के डर से सभी लोग घर में थे तब भी भाजपा का एक एक कार्यकर्ता लोगों के बीच में रहकर उनकी मदद कर रहे थे। 

प्रमोद गुप्ता ने राशन किट वितरण के बाद बताया कि हमारा प्रयास है कि हम इस विषम परिस्थिति में एक दूसरे का सहारा बनें। सेवा हीं संगठन अभियान के लिए भाजपा के शिर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान से न सिर्फ दिल्ली में बल्कि पूरे देश में लाखों लोगों को मदद मिली है। इन कार्यों का हिस्सा बनकर हमें खुद और पार्टी पर गर्व है। 

उल्लेखनीय है कि प्रमोद गुप्ता कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी अपने क्षेत्र में अभुतपूर्व काम करते रहे हैं। उन्होंने इस दौरान महामारी का प्रकोप कम हो सके इसके लिए बार-बार क्षेत्र को सेनेटाइज कराने का काम किया वहीं लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक भी करते रहे। साथ हीं जो लोग संक्रमित हुए उनके खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर जरूरत की दवाइयों समेत अन्य हर संभव मदद करते रहे। इसके अलावा वे अब तक कई बार कार्यक्रम आयोजित कर बड़ी संख्या में लोगों को राशन किट और इम्युनिटी बूस्टर दवाएं समेत अनेक जरूरी चीजें बांट चुके हैं। साथ हीं वे कोरोना वॉरियर के रूप में आगे रहते हुए काम करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका हौसला भी बढ़ाते रहे हैं।