श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि जुटाने में महिलाएं निभा रही हैं अहम भुमिका: पूनम चौहान

दिल्ली मेल संवाददाता



यमुना विहार/नई दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम जन्मभुमि पर मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि जुटाने का कार्य जारी है। विश्व हिन्दु परिषद्, राष्टÑीय स्वयंसेवक संध, भाजपा तथा अन्य आस्थावान लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ हीं इस अभियान को आगे बढ़ाने में महिलाएं भी महत्वपूर्ण भुमिका अदा कर रही हैं। श्रीराम जन्मभुमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि ब्रह्मपुरी जिला महिला मंडल प्रमुख एवं उत्तर-पूर्वी जिला भाजपा में उपाध्यक्ष पूनम चौहान जिले में महिलाओं को संगठित कर इस कार्य को आगे बढ़ाने में लगी हैं। पूनम चौहान जिले के हर मंडल में अलग-अलग कॉलोनियों में अपनी सहयोगियों के साथ किर्तन आयोजित कर महिलाओं  को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस कार्य में वे उसी मंडल और गलियों की महिलाओं की मदद भी ले रही हैं। 

महिलाओं को जागरूक करने और इस अभियान से जोड़ने के संबंध में पूनम चौहान ने बताया कि समर्पण निधि किसी गलत हाथों में न चला जाए इसके लिए भी हम लोग महिलाओं को बता रहे हैं। हम लोगों को सम­ाा रहे हैं कि वे ऐसे हीं किसी को भी समर्पण निधि न दें। इसके लिए समर्पण निधि इक्कट्ठा करने वाली टीम एक कूपन के साथ आप के घर आएगी, उन्हीं को दें। पूनम चौहान ने बताया कि मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी देने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। अनेकों महिलाएं और पुरूष हमें फोन कर समर्पण निधि ले जाने के लिए आग्रह कर रहे हैं। लोग समर्पण निधि अपनी स्वेक्षा से दें हम यह भी लोगों को बता रहे हैं। इसके लिए किसी पर किसी प्रकार का न तो दबाव है न हीं दबाव दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग दबाव बनाने का आरोप लगाकर अभियान को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन का मकसद राम मंदिर को राष्टÑ मंदिर बनाने का है। यह तभी संभव है जब लोग अपनी स्वेच्छा और आस्था के साथ इससे जुड़े। और लोग इससे जुड़ने के लिए उत्साहित भी हैं। क्योंकि लोगों ने वर्षों से इस मंदिर के निर्माण के लिए इंतजार किया है, लड़ाइयां लड़ी हैं।