विधायक अजय महावर ने आयोजित किया ‘एक साल-बेमिसाल’ कार्यक्रम

क्षेत्र में किए गए अपने एक साल के कार्यों को गिनाया 

अनेक भाजपा नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भी हुए शामिल

कवि सम्मेलन का भी किया गया आयोजन




दिल्ली मेल संवाददाता

घोंडा/नई दिल्ली। कोरोना ने भले हीं देश और दुनिया की रफ्तार रोक दी हो किन्तु घोंडा विधानसभा से विधायक अजय महावर ने अपने क्षेत्र में न तो विकास की रफ्तार रूकने दी न हीं जन सेवा में कोई कमी आने दी। पिछले एक वर्ष के उल्लेखनीय कार्य को लेकर उन्होंने भजनपूरा स्थित अंबिका पैलेस में एक साल-बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने अपने कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। एक शॅर्ट फिल्म के माध्यम से क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और दंगे के दौरान क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए किए गए प्रयास तथा कोरोना के कारण लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने के प्रयास को दिखाया गया। जिसे देख कर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर उनकी सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, पूर्व राष्टÑीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह विधुड़ी, पूर्व नेता विपक्ष एवं विधायक विजेन्द्र गुप्ता, नगर निगम में नेता सदन प्रवेश  वर्मा, उत्तर-पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन गोयल, जिला महामंत्री संजय त्यागी, उपाध्यक्ष पूनम चोहान, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी समेत कई विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ो कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहे। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जाने-माने कवियों द्वारा राष्टÑभक्ति से प्रेरित कविताओं कि प्रस्तुति ने लोगों में जोश भर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=tkXoDG4ISeo&t=2s

उपस्थित लोगों को श्याम जाजू, आदेश गुप्ता, विजेन्द्र गुप्ता आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि अजय महावर एक मेहनती पार्टी कार्यकर्ता के साथ-साथ एक कुशल जन और कार्य प्रबंधक भी हैं। यही कारण है कि कोरोना काल के दौरान विधायक फंड नहीं मिलने बाद भी इन्होंने क्षेत्र में विकास के कार्यों को रूकने नहीं दिया।

विधायक अजय महावर ने अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में बताया कि पिछले साल साम्प्रदायिक दंगों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठकें करने से लेकर थानों और गृहमंत्रालय तक संपर्क साधाते हुए जहां क्षेत्र में शांति स्थापित करने में अहम भागिदारी निभाई वहीं दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने की भी जिम्मेदारी उठाई। जिसके कारण लोगों के तकलीफ को कम किया जा सका। वहीं कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान हजारों लोगों में राशन और खाना वितरित करते हुए यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि किसी को भूखा न सोना पड़े। साथ हीं जो लोग भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से संक्रमित हो गए उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराने की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि संकट के इस घड़ी में लोगों की मदद करने के दौरान न सिर्फ वे बल्कि उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी संक्रमित हो गए। बावजूद इसके कोरोना के संक्रमण से ठीक होने के बाद अजय महावर पुन: जनसेवा में लग गए। श्री महावर ने बताया कि इस एक वर्ष में भजनपुरा में नया पम्प हाऊस का निर्माण कराया गया जिससे भजनपुरा सी-ब्लॉक, संजय मोहल्ला, सुभाष विहार, बी-ब्लॉक यमुना विहार समेत अन्य कई इलाकों की जनता को जलभराव की समस्या से निजात मिल गई। अजय महावर ने बताया कि इस एक वर्ष में विधानसभा क्षेत्र में अनेकों कॉलोनियों में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए नई पाईप लाईनें डाली गर्इं। वहीं अनेकों गलियों एवं सड़कों का पुन:निर्माण कराया। क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कई जगहों पर एलटी फीडर तो कई जगहों पर ट्रांसफार्मर अपग्रेड करवाया वहीं कई इलाको में मोटी केबल डलवाने का कार्य करवाया। क्षेत्र में दो सब-स्टेशन भी स्थापित कराया गया। साथ हीं क्षेत्र में जहां-जहां भी डार्क स्पॉट थे वहां-वहां एक हजार स्ट्रीट लाइटें लगवाई गर्इं। विधानसभा में दो हजार कैमरे लगवाए गए। यमुना विहार के अनेकों पार्कों का जीर्णोधार कराया गया। डीडीए द्वारा यमुना विहार की सभी मार्किटों एमटीएनएल पार्क तथा कई खाली स्थानों की बाउंड्री तथा फैंसिंग कराई गई। यमुना विहार के पंचशील अस्पताल में कोरोना महामारी से निजात के लिए कोविड इंजेक्शन की व्यवथा कराई गई। अजय महावर ने बताया कि इसके अलावा भी अन्य अनेकों कार्य पीछले साल में कराए गए जो वर्षों से लंबित थे। उन्होंने कहा कि पिछला साल विषम परिस्थितियों से भरा होने के बावजूद भी विकास कार्यों की दृष्टिकोंण से घोंडा विधानसभा क्षेत्र बेमिसाल रहा।