विनोद महेन्द्रू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया

मंडल अध्यक्ष विनय त्यागी समेत अनेक हुए शामिल 




रोहिणी/नई दिल्ली। रोहिणी वार्ड-24 से निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने रोहिणी स्थित सेवा कार्यालय में अनेकों पार्टी पदाधिकारियों और कार्याकर्ताओं के साथ भाजपा के संस्थापक रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर इसे समर्पण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्वर्गीय श्री उपाध्याय को याद किया तथा उनके विचारों पर चलने का शंकल्प लिया। 

आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में विनोद महेन्द्रू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और आदर्शों पर चलना हीं उनके प्रति सच्चि श्रद्धांजलि है। हमें व्यवहारिकता और आदर्शवाद दोनों को साथ लेकर चलना है। आज की राजनीति में एक विचारधारा के साथ चलना मुश्किल जान पड़ता हैं किन्तु भाजपा एक निश्चित विचारधारा के साथ चल रही है। यही कारण है कि लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और एक के बाद एक राज्यों में विजय हासिल हो रही है। 

विनोद महेन्द्रू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि कोई जनप्रिय नेता अच्छा शासक हो, ये जरूरी नहीं। इसलिए उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया। भाजपा आज भी इसी सिद्धान्त पर काम कर रही है ताकि जनसेवा के लिए बेहतर कार्यकर्ता मिल सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता इसका उदाहरण हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को केवल साधन नहीं मानती। एक मनुष्य के रूप में जो जैसा है उसी के अनुरूप स्वीकार कर कुशलता को बढ़ाने के साथ-साथ उसकी समस्याओं की चिंता भी करती है।

मंडल अध्यक्ष विनय त्यागी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी को एक विचारधारा दी और पार्टी आज उसी के अनुरूप जन कल्याण की भावना से कार्य कर रही है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में एक ऐसे हस्ताक्षर हैं जिन्होंने रजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी उनके दिए सिद्धान्तों के अनुरूप ही आज अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाकर हर कार्य समाज के हर एक तबके के लिए कर रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मूल गरीब से गरीब व्यक्ति तक सुविधा और लाभ पहुँचाना है।