गरिमा गुप्ता बनीं शिक्षा समिति की अध्यक्ष


दिल्ली मेल संवाददाता


नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर के सत्य नारायण बंसल सभागार में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में आदर्श नगर से निगम पार्षद गरिमा गुप्ता शिक्षा समिति की अध्यक्षा के रूप में निर्वाचित हुईं। वहीं विनीत वोहरा उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। इन पदों के लिए चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। दोनों पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुए थे।



इस अवसर पर सदन के नेता, योगेश वर्मा, स्थायी समिति के सदस्य, छैल बिहारी गोस्वामी, सिविल लाईंस वार्ड समिति के अध्यक्ष, राजा इकबाल सिंह और शिक्षा समिति के मनोनीत सदस्य भी उपस्थित थे।



निर्वाचन के बाद गरिमा गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्हेंने कहा कि समिति के अध्यक्ष पर कार्य करते हुए मैं यह सुनिश्चित करूंगी की छात्रों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिले।