दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पार्टी में महिला शक्ति को और बल प्रदान करने के लिए एडवोकेट मिनाक्षी चौधरी को जिला करावल नगर महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला पार्टी के पीएसी अध्यक्ष दुर्गेश पाठक और दिल्ली के संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय की सहमति पर लिया गया है। दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने इसकी घोषणा की। इस दौरान उपाध्यक्ष यशवंत यश भाटिया समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मिनाक्षी चौधरी के नाम की घोषणा के बाद सभी लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए यह आशा व्यक्त की कि वे पार्टी के मान सम्मान को बनाए रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भुमिका निभाऐंगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं का अहम स्थान है। पार्टी राजनीति में महिलाओं की समान भागिदारी की पैरोकार भी रही है। और महिलाओं ने भी पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दी है। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त किया कि एडवोकेट मिनाक्षी चौधरी भी इस परंपरा को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाऐंगी।
उपाध्यक्ष यशवंत यश भाटिया ने कहा कि एडवोकेट मिनाक्षी चौधरी एक कर्मठ, इमानदार एवं मेहनती होने के साथ-साथ समाजसेवी प्रवृति की महिला हैं। जिन्होंने वकालत करते हुए भी अपने स्तर पर लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस वजह से वे लोगों विशेषकर महिलाओं में अच्छी खासी पैठ रखती हैं। जिसका लाभ निश्चित रूप से संगठन को मजबूत करने में मिलेगा। श्रीमति भाटिया ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करावल नगर जिले में आप के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए क्षेत्र की हर कार्यकर्ता आप के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
एडवोकेट मिनाक्षी चौधरी ने शिर्ष सभी नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा उनमें जाताए गए विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए मैं अपनी पूरी योग्यता और क्षमता का उपयोग कर जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करूंगी।