दिल्ली में वन नेशन वन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तुरन्त चालू हो : गोपाल झा


दिल्ली मेल संवाददाता
बुराड़ी। दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बुराड़ी विधान सभा के पूर्व विधायक उम्मीदवार तथा प्रांतीय प्रवासी एवं दलित विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल झा कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड की घोषणा करने के बाद यह योजना देश के 17 राज्यों में शुरू हो गई है। जिसका लाभ इन राज्यों के लोगों को मिलना भी शुरू हो गया है।  किन्तु दु:ख की बात यह है कि देश की राजधानी दिल्ली जिसे मिनी भारत भी कहा जाता है और यहां राज्य की आधी आबादी से अधिक गरीब प्रांतीय परवासी रहते हैं। जिन्हें दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना को लागू नहीं करने की वजह से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। 



 उन्होंने मांग की कि इस करोना संकट में केंद्र सरकार द्वारा घोषित नवम्वर 2020 तक फ्री राशन की सुबिधा हेतु दिल्ली सरकार को वन नेशन वन राशन कार्ड बनाने हेतु तुरन्त सम्बंधित मंत्रालय व मुख्यमंत्री द्वारा आदेश निर्गत किया जाना चाहिए। गोपाल झा ने इस बाबत मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, उप राज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार देव को पत्र भी लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होने कहा है कि वन नेशन वन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तुरन्त चालू की जाए। यदि जल्द से जल्द से जल्द ऐसा नहीं किया गया तो राजधानी में रहने वाले हजारों लोग केन्द्र सरकार की इस योजना से बंचित रह जाऐंगे। उन्होंने कहा है कि यदि यथा शिघ्र इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया तो वे इस सुबिधा से बंचित हजारों गरीबों के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।