मनीष चौधरी के पक्ष में गिरिराज सिंह ने की जन सभा
 















प्रीति बहन जी ने किया आयोजन
दिल्ली मेल संवाददाता

 


रिठाला। रोहिणी सेक्टर 16 में रिठाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। सभा का आयोजन भाजपा जिला मंत्री प्रीति बहन जी ने किया। इस दौरान वार्ड 24 से निगम पार्षद विनोद महेंद्रू भी मौजूद रहे। जनसभा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पाकिस्तान में हिंदुओं, सिखों और इसाइयों पर अत्याचार हो रहा है। उनके घरों को, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है,  उनकी बेटियों से जबरन विवाह कराया जा रहा है, उनका धर्मांतंरण किया जा रहा है। इन्हीं पीडितों को नागरिकता देने के लिए हमने सीएए कानून पास किया तो अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग को पीड़ा हो रही है। शाहीनबाग में सड़क को 50 दिनों से जाम करके लाखों लोगों को हर दिन परेशान किया जा रहा है। यहां भारत के टुकड़े-टुकड़े होने के नारे लग रहे हैं, भारत से जिन्ना वाली आजादी के नारे लग रहे हैं और उसी के साथ केजरीवाल खड़ें हैं। दिल्ली वासियों को अब निर्णय करना है कि वो किसके साथ खड़ें है।


    उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली वालों को सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। सिर्फ एक काम केजरीवाल ने जरुर किया मोदी जी योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। मुख्यमंत्री का काम है केंद्र सरकार की योजनायें जो जनता के विकास के लिए जरूरी है, वो लोगों तक पहुंचाए लेकिन केजरीवाल ने उन्हें लागू होने से रोका।
 


   


 



 



 















ReplyForward