दिल्ली मेल संवाददाता रिठाला। अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी के विधायक प्रत्याशी सूरज सिंह (चौहान) ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों और विजय विहार की अनेक गलियों में पदयात्रा कर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए एक मौका देने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सूरज सिंह (चौहान) ने कहा कि राजनीति में उनका पदार्पण राजनीतिक व्यभिचारिता को दूर करते हुए जन कल्याण की भावना से हुआ है। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवा सोच के साथ इमानदारी से विकास और युवाओं को उनके जरूरतों के अनुसार अवसर देना हमारा लक्ष्य है। अबतक सभी राजनीतिक पार्टियां विकास का दावा कर लोगों को छलने का काम करती रही हैं। वजह साफ है उन्होंने राजनीति को अपना धंधा बना लिया है। जिसके माध्यम से कम समय में पैसे बनाए जा सकते हैं। सूरज सिंह (चौहान) ने कहा कि इन नेताओं को पता है कि हमें तो सिर्फ ाूठे वादे करने हैं। सूरज सिंह (चौहान) ने कहा कि पिछले चुनाव में भी यही हुआ। आम आदमी पार्टी ने लोगों को ाूठे सपने दिखाए और वोट लेकर सरकार बना ली किन्तु हुआ क्या? पांच साल बाद आज भी विधानसभा अपनी उन्हीं पुरानी समस्याओं से जूा रही है। आप सरकार कुछ बिजली और थोड़ा पानी फ्री कर समा रही है की उनकी जिम्मेदारी पूरी हो गई और लोगों की समस्याएं भी खत्म हो गर्इं। जबकि वास्तविकता यह है कि अभी भी क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है फिर उसे फ्री करने का क्या लाभ। सीवर और सड़क की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। कानून व्यवस्था और महिलाएं सुरक्षा के अभाव में अभी भी दहसत में जी रही हैं। भ्रष्टाचार अभी भी अपना मूंह फैलाए हुए है। लोग अपना पहचान पत्र बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए दिन-दिन भर लाईन में लगे रहते हैं। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं भी यदि सरकार दूर नहीं कर सकती तो उसे राजनीति छोड़ देनी चाहिए। सूरज सिंह (चौहान) ने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए युवा सोच और जोश की जरूरत है। जो एबीजेपी में है। और हम कर के दिखाएेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने बहुत काम किया है। तो विजय विहार, बुद्ध विहार में आकर दिखाएं कि क्या काम हुआ है। यहां की गलियों और सड़कों पर चलना मुश्किल है। विजय विहार में एक सड़क के किनारे नया-नया नाला बना और बनते हीं टूट गया। यह यहां हुए भ्रष्टाचार का सबूत है। और वे कहते हैं कि हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है।
|
सूरज सिंह (चौहान) ने पदयात्रा कर किया चुनाव प्रचार