मुलायम सिंह (गांधी) को मिल रहे जन समर्थन ने ‘आप’ , कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पहले से हीं जीत का दावा कर रहे इन पार्टियों के प्रत्याशी इस बात को लेकर भयभीत होने लगे हैं कि कहीं उनका खेल इस चुनाव में खत्म न हो जाए। दिल्ली मेल संवाददाता बादली। अखिल भारतीय जनशक्ति पार्टी की ओर से बादली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए मुलायम सिंह (गांधी) की लोकप्रियता लगातार बढ रही है। मुलायम सिंह (गांधी) वैसे तो बहुत पहले से क्षेत्र में जन कल्याण के कार्य करते रहे हैं। किन्तु जब से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है तब से क्षेत्र की जनता और उत्साहित होकर उन्हें अपना जबरदस्त समर्थन दे रही है। जनता का समर्थन उन्हें किस कदर मिल रहा है यह उनके पिछले पांच दिनों से चल रहे पदयात्रा के दौरान देखा जा सकता है। जिसमें लगातार लोगों की भीड़ बढती जा रही है। मुलायम सिंह (गांधी) को मिल रहे जन समर्थन ने ‘आप’ , कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पहले से हीं जीत का दावा कर रहे इन पार्टियों के प्रत्याशी इस बात को लेकर भयभीत होने लगे हैं कि कहीं उनका खेल इस चुनाव में खत्म न हो जाए। क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनियों में पदयात्रा करने के बाद वृहस्पति वार को उन्होंने जहांगीर पुरी में लोगों से जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। पदयात्रा के दौरान यहां भी युवाओं और महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला। सैकड़ों की संख्या में लोग ‘मुलायम सिंह (गांधी) जिन्दाबाद’, और ‘जितेगा भाई, जितेगा’ ‘मुलायम सिंह जितेगा’ के नारे लगाते हुए उनके साथ चल रहे थे। जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ रही थी वैसे-वैसे इसकी काफिला बढ़ती जा रही थी। इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर लोगों को संबोधित कर क्षेत्र की मूल समस्याओं को उजागर करते हुए इसके समाधान के रास्ते बताएं। उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी पेरेशानियों की शिकायत करते-करते थक चुके हैं। अव्यवस्था और समस्याओं के बीच सालों से कभी सरकार को तो कभी जनप्रतिनिधि को कोसते हुए चले आ रहे हैं। सही विकल्प नहीं होने की वजह से पिछली बार भी लोग धोखा खा चुके हैं। किन्तु लोगों के सामने उन्हीं में से एक मैं आज खुद मैदान में खड़ा हूं। अब लोगों को लगने लगा है कि हमारी समस्याओं का समाधान हमारे बीच का हीं कोई कर सकता है जो मुलायम सिंह गांधी है। और मैं इसे कर के दिखाऊंगा।
|
मुलायम सिंह (गांधी) की बढ़ रही लोकप्रियता से भयभीत हुए अन्य दल