दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर ब्राह्मण एकता मंच का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार व्यास के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नव नियुक्त अध्यक्ष शिव कुमार पारीक से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मिला। और उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल में मंच के मुख्य संरक्षक रमेश चन्द्र शास्त्री, संरक्षक सूर्य प्रकाश भारद्वाज, अध्यक्ष सत्यवान गौड़ आदि लोग शामिल रहे। इस दौरान शिव कुमार पारीक से ब्राह्मण समाज के सामने चुनौतियों एवं इसके विकास के लिए विभिन्न उपायों पर भी चर्चा हुई।
शिव कुमार पारीक से मिलने के बाद राम अवतार व्यास ने बताया कि श्री पारीक ब्राह्मण समाज के विकास के लिए जहां एक तरफ दृढ् शंकल्पित हैं वहीं इनके पास समाज हित में कार्य करने के लिए अनेक योजनाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने श्री पारीक से समाज की संस्कृति को संयोने, शिक्षा, रोजगार तथा जनहित में अधिक से अधिक भागिदारी को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर बातचीत की।