संतोषी बाजपेई
दूसरों की खुशी में अपनी खुशी समाने वालों की संख्या बहुत कम है। किन्तु जो समाज सेवा के इस जज्बे को जीते हैं उनकी बात हीं अलग है। एक ऐसी हीं सख्शियत हैं शीला जैन जिन्होंने समाज सेवा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है। शीला जैन समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। इनकी यह विशेषता रही है कि ये सभी त्यौहार गरीब बच्चों के बीच में जाकर मनाती हैं, इस दिन वे इन बच्चों में कपड़े, मिठाइयां, खिलौने आदि बांटती हैं और बच्चों के उत्साह को बढ़ाने का प्रयास करती हैं। साथ हीं गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी शीला जैन कई सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर काम करती रही हैं। इनके समाज सेवा के इस जज्बे को देखते हुए कई समाजसेवी संगठनों ने उन्हें कई बार अलग-अलग मंचों पर सम्मानित किया है।
शीला जैन कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हैं। ये सामाजिक संस्था पहचान फाउंडेशन की अध्यक्षा हैं, साथ हीं अंतर्राष्टÑीय मानव मिलन संस्था में दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा के रूप में भी काम कर रही हैं। ये शुभाक्षिका, एजुकेशन सोसाइटी की उपाध्यक्षा, आॅल इंडिया जैन कांफ्रैं स दिल्ली प्रदेश महिला शाखा में महामंत्री, सामाजिक संस्था आत्मदृष्टि में महामंत्री, जैन साध्वी शशि शक्ति मंडल की सदस्या, सामाजिक संस्था क्रिएटिंग वाइब्स की सदस्या एवं सामाजिक संस्था रोहिणी फोरम की सदस्या हैं। हंसमुख स्वभाव, सहयोगी, मिलनसार और जनसेवा की इनकी भावना ने इन्हें खासी ख्याति दिलाई है। शीला जैन की समाज सेवा के क्षेत्र में ख्याति हीं है कि लोगों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें वार्ड-58 महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया है। जिस जिम्मेदारी को भी वे बखुबी निभा रही हैं। महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्ष के तौर पर कार्य करते हुए शीला जैन ने हजारों महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है। समाजिक संगठनों के साथ राजनीति के माध्यम से भी लोगों की सेवा की ओर अग्रसर होने के पीछे शीला जैन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों का सेवा करना है।