दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। वार्ड-24 रोहिणी से भाजपा के निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने गुरू तेग बहादुर नगर (सरदार कॉलोनी) के तीन प्रवेश द्वारों का निर्माण करवा जनता को समर्पित कर दिया। इन तीनों गेटों को जनता को समर्पित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रहे पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष प्रवेश वाही। जिन्होंने नारियल तोड़Þकर विधिवत रूप से गेट का उद्घाटन किया।
उद्द्याटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रवेश वाही ने कहा कि पूरे विश्व को प्रेम व ज्ञान का पाठ पढाने वाले श्री गुरू नानक देव जी को आज यह सच्ची श्रृद्धांलजी है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी तथा क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। क्षेत्र की स्थिति में क्रमवार विकास हो रहा है।
स्थानीय पार्षद व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद महेन्द्रू ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में पहली बार फूलों से सुसज्जित टोकरियों को पोलों पर लगवाने के कार्य का शुभारंभ किया है। भाजपा नेता अनिल उपाध्याय ने विनोद महेन्द्रू के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा है। और यही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता केन्द्र समेत राज्यों में भी कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व जोन चेयरमैंन अनिल शर्मा, दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा से एस.पी.बग्गा समेत कई अन्य लोगों ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में विनय त्यागी, ओम प्रकाश शेड्डा, सुशील बंसी, अशोक सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, दिलबाग सिंह, राजेन्द्र, आदि अनेक गणमान्य कार्यकर्ता समारोह में उपस्थित रहे।