पूरी तरह से विफल रही है केजरीवाल सरकारः अशोक ठाकुर


दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी एवं नेफेड में निदेशक अशोक ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी में पिछले पांच साल के दौरान उन्होंने एक भी योजना न तो खुद बनाया न ही उसे कार्यान्वित किया है। केजरीवाल ने पिछली भाजपा सरकार के समय की योजनाओं को ही आगे बढ़ाया है। अशोक ठाकुर दिल्ली मेल संवाददाता से खास मुलाकात के दौरान बातचीत कर रहे थे। अशोक ठाकूर ने कहा दिल्ली परिवहन की क्या हालात हैं हम सभी जानते हैं सड़कों पर बस हैं नहीं और अरविन्द केजरीवाल मुफ्त यात्रा की बात कर रहे हैं। यह कहां तक प्रासंगिक है! उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास रूक गया है। उदाहरण स्वरूप रिठाला विधान सभा को ही कि दिल्ली में परिवहन की क्या बढ़ाना कोई लिया जाए तो अधिकांश कॉलोनियों, जिनमें विजय विहार, बुद्ध विहार समेत अनेकों कॉलोनियों में गलियां और सड़कें इस कदर टूटी पड़ी हैं कि इनमें से निकलना मुश्किल हैं। अतिक्रमण का भरमार है। गलियां पानी से भरी हुई हैं और सीवर जाम हैं। किन्तु दावे बड़े-बड़े हैं। अधिकांश कॉलोनियों में पानी आ नहा रहा और यदि आता है ता वह इतना गंदा होता है कि और सड़कें कोई सुशील सरकारः अशोक ठाकुर ने बताया कि रोहिणी सेक्टर-24 में इस स्कूल की शुरूआत हुई है, इसमें सुन्दर भवन और इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा तो कर दिया गया है किन्तु यहां स्टॉफ के नाम पर खाना पूर्ती मात्र है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो और भी बुरा हाल है अस्पतालों में बेड नहीं हैं, स्टाफ की कमी है, लम्बी-लम्बी लाईन लगी हुई है। मुहल्ला क्लिनिक स्टाफ नहीं होने की वजह से बन्द पड़े हैं। किन्तु अरविन्द केजरीवाल दावों में सबसे आगे हैं। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को ऑर्गेनाइज कर दिया है। सभी सरकारी जगहों पर उनके दलाल बैठे हैं जो पैसे लेकर लोगों के काम कराते हैं। अशोक ठाकूर ने हाल ही में बढ़े प्याज की कीमतों को लेकर बताया कि केजरीवाल द्वारा समय रहते आवश्यक स्टॉक नहीं खरीदने की वजह से दिल्ली में प्याज की कीमतें आस्मान छू रही हैं। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह सरकार लोगों के साथ धोखा करती रही हैं और बरे बड़े दावे कर लोगों को गुमराह करती रही है।